बदायूं में एंबुलेंस सेवा फेल, घंटों इंतजार के बाद सामने आई सिस्टम की बड़ी लापरवाही

Lack of basic facilities in Budaun: बदायूं जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मरीज को गंभीर हालत में एंबुलेंस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 May 2026, 10:49 AM IST

Lack of basic facilities in Budaun: यूपी में विकास और बेहतर सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन आज भी कई ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जहां लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एक तरफ देश डिजिटल दौर में आगे बढ़ रहा है और छोटे-छोटे बच्चे तक मोबाइल फोन चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ गांव ऐसे हैं जहां समय पर एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

बदायूं जिले से सामने आई तस्वीरें सिस्टम की हकीकत बयान करती हैं। यहां घायल मरीज को घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजनों ने मजबूरी में खटिया को ई-रिक्शा में फिट कर जुगाड़ के सहारे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। यह नजारा सिर्फ एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोर तस्वीर को उजागर करता है।

Location :  Budaun

Published :  10 May 2026, 10:49 AM IST