
आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
कोल्हुई(महराजगंज): सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-पद्धति और सनातन धर्म के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोल्हुई निवासी प्रिंस जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फेसबुक प्रोफाइल से टिप्पणी किए जाने का आरोप
प्रिंस जायसवाल ने अपनी शिकायत में जमील अहमद नामक फेसबुक प्रोफाइल से की गई कथित टिप्पणी का हवाला दिया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला है। उन्होंने पुलिस से संबंधित पोस्ट और टिप्पणी की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कदम उठाने की अपील की है।
साक्ष्य सुरक्षित रखकर जांच की मांग
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने मामले से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया है। साथ ही, जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
लाठी-कुल्हाड़ी और कट्टे से लैस होकर मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला! झांसी में दिल दहला देने वाली घटना
पुलिस ने कही कार्रवाई की बात
इस संबंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Location : महराजगंज
Published : 22 October 2026, 8:59 PM IST