पेट्रोल-डीजल और गैस पर अलर्ट! निचलौल में पुलिस सख्त, कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर फैली अफवाहों के बीच पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने खुद पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर लोगों को आश्वस्त किया। प्रशासन ने साफ किया कि सप्लाई सामान्य है और कालाबाजारी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 March 2026, 3:21 AM IST

Maharajganj : अफवाह, घबराहट और कालाबाजारी का खतरा… निचलौल में पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर फैली खबरों ने माहौल गरमा दिया था। हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और साफ कर दिया- अब कोई गड़बड़ी हुई, तो सीधे कार्रवाई होगी।

पुलिस ने संभाली कमान

निचलौल क्षेत्र में फैली अफवाहों के बाद महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा खुद मैदान में उतर गए और व्यवस्थाओं की निगरानी शुरू कर दी।

सुबह से शाम तक इंतजार… फिर भी नहीं मिल रही गैस! हमीरपुर में सिलेंडर के लिए हाहाकार

पेट्रोल पंप और एजेंसियों का किया निरीक्षण

थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के कई प्रमुख पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इनमें यादव पेट्रोल पंप (थाना रोड), सिरौली पेट्रोल पंप (ठूठीबारी रोड), भारत गैस एजेंसी (दमकी), मदनपुरा इंडियन पेट्रोल पंप, रुदरौली पेट्रोल पंप, अग्रवाल फ्यूल एजेंसी (सिसवा रोड) और किसान सेवा केंद्र (चिउटहां रोड) शामिल रहे। हर जगह उन्होंने मौजूद रहकर न केवल निरीक्षण किया, बल्कि लोगों से सीधा संवाद भी किया।

अकेले का फायदा उठाकर दुल्हन ने किया ऐसा कांड, बुजुर्ग दूल्हा पहुंचा पुलिस के पास, जानें पूरा मामला

थानाध्यक्ष का साफ संदेश

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। कुछ भ्रामक खबरों के कारण लोगों में घबराहट फैली थी, जिसे दूर करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती

पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई कालाबाजारी करता है या अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Location : 
  • maha

Published : 
  • 28 March 2026, 3:21 AM IST