
अखिलेश यादव (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का करंडा क्षेत्र इन दिनों निशा विश्वकर्मा हत्याकांड (Nisha Vishwakarma Murder Case) को लेकर चर्चा में है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने घोषणा की है कि 29 अप्रैल को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव पहुंचेगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मौजूद रहेंगे। अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी हर घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आए नए तथ्य
इस मामले में जांच के दौरान कई अहम मोड़ सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि मृतका के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही शरीर पर किसी प्रकार की आंतरिक चोट भी नहीं पाई गई है।
CCTV फुटेज ने बढ़ाई जांच की दिशा
जांच में एक और महत्वपूर्ण सबूत CCTV फुटेज के रूप में सामने आया है। फुटेज में निशा रात करीब 2 बजे अकेले नदी की ओर जाती दिखाई दे रही है। यह वीडियो पुलिस जांच के लिए अहम कड़ी माना जा रहा है।
मुख्य आरोपी जेल में
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी अभिषेक पांडे से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि अभिषेक ने निशा को आखिरी बार मैसेज भेजकर घर जाने के लिए कहा था। पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है कि यह बातचीत मामले से कैसे जुड़ी है।
गांव में तनाव, सियासी हलचल तेज
घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक दल भी इस मामले में सक्रिय हो गए हैं। सपा के प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।
Location : Ghazipur
Published : 24 April 2026, 4:41 PM IST