अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के खिलाफ महराजंग में सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शहर के मेन चौराहे पर एकत्र हुए और धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 July 2026, 6:24 AM IST

Maharajganj: पेपर लीक समेत काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में युवाओं पर लाठी चार्ज के खिलाफ दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के खिलाफ यूपी में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज, राजधानी लखनऊ, गोरखपुर समेत कई जनपदों में सपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये हैं।

महराजगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबडेवाल के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। सपा के कार्यकर्ताओं ने मेन चौराहे पर धरना दिया और अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग की।

महराजगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के मेन चौराहे पर एकत्र हुए और धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और तत्काल रिहाई की मांग की।

ये सपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, श्रवण पटेल, प्रणव गौर, सतीश बोनी शेख, नौशाद आलम, आकाश पटेल, दिलीप शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  21 July 2026, 9:26 PM IST