सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया दुख

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 May 2026, 9:47 AM IST

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर से बुधवार सुबह राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। महज 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव ने अंतिम सांस ली। सुबह करीब 5:55 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अखिलेश यादव ने जताया शोक

प्रतीक यादव के अचानक निधन की खबर सामने आते ही समाजवादी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सपा समर्थकों और नेताओं के बीच भी गहरा दुख देखा गया। इस दुखद घटना पर अखिलेश यादव ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “श्री प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।”

कई दिनों से बीमार चल रहे थे प्रतीक

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव  30 अप्रैल से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत में सुधार होने के बाद वे घर लौट आए थे। बुधवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। ड्राइवर ने सिविल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को बताया कि “भैया की तबीयत बहुत खराब हो गई है।”

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Location :  Lucknow

Published :  13 May 2026, 9:47 AM IST