
अस्पताल पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Lucknow: सपा संस्थापक मुलायम सिंह के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से समाजवादी परिवार में शोक की लहर है, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव KGMU के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत किये। उन्होंने कहा- प्रतीक यादव एक अच्छा नौजवान था और मेहनत से कुछ करना चाहता था।
बताया जा रहा है कि उनके निधन की खबर से समर्थकों और परिजनों में गहरा दुख है। परिवार इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। परिवार के करीबी लोग लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और माहौल बेहद भावुक बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की पहुंचे हैं, जहां प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम किया जाना है। बताया जा रहा है कि वह स्थिति की जानकारी लेने और परिवार के साथ मौजूद रहने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
Location : Lucknow
Published : 13 May 2026, 9:52 AM IST