इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर का कार्य पूरा होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद उनकी पत्नी डिंपल यादव द्वारा इटावा में बनाये जा रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर का कार्य पूर्ण हो गया है। मंदिर की पूर्णता पर सपा प्रमुख ने बड़ा ऐलान किया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 November 2025, 12:42 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में मशहूर लायन सफारी के पास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद उनकी पत्नी डिंपल यादव द्वारा बनाये जा रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर का कार्य पूर्ण हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद मंगलवार सुबह मंदिर का कार्य पूर्ण होने की जानकारी सार्वजनिक की। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने की जानकारी देते हुए लिखा कि पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि मंदिर का कार्य पूर्ण होने के बाद वे अन्य मंदिरों के भी दर्शन करेंगे।

कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने इसके साथ ही लिखा कि "ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे।"

उन्होंने आगे लिखा, "आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरनेवाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है, वही बुलाती है। सच तो ये है कि हम सब तो ईश्वर के बनाएं मार्ग पर बस चलकर जाते हैं। आस्थावान रहें, सकारात्मक रहें"!

जानिए केदारेश्वर महादेव मंदिर के बारे में

इटावा स्थित लायन सफारी के पास करीब 10 एकड़ की जमीन पर श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर को निर्माण हुआ है। यह मंदिर भगवान शिव के समर्पित है, जिसे श्री केदारनाथ धाम के तर्ज पर बनाया गया है। श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से हुआ। जल्द ही मंदिर में भगवान शालिग्राम को स्थापित कर इसे भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया जाएगा।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 25 November 2025, 12:42 PM IST

Advertisement
Advertisement