Agra Fire: आगरा में एक मकान में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, दहशत में आए लोग

आगरा में एक मकान में जोरदार धमाके के बाद आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे मौके पर दहशत मच गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 April 2025, 2:32 PM IST

आगरा: जिले के भगवान नगर में देवी कॉलोनी में एक मकान में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। रिहायशी इलाके में घर में आग लगने से क्षेत्रीय लोग दहशत में आ गए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ये मामला आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। जहां बर्थडे और शादी पार्टी में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी की घर में मैनुफैक्चरिंग की जाती थी।

आग लगने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

थाना प्रभारी ने अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Location :  Agra

Published :  19 April 2025, 2:32 PM IST