अंकित बालियान हत्याकांड में दो शूटर को ढेर करने के बाद डीजीपी ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताया- अब आगे क्या करेंगे

हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शामली में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी शूटर सुमित और मोहित मारे गए हैं। पुलिस अब बाकी हमलावरों और रेकी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानिए इस पूरे मामले की अपडेट...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 August 2026, 1:20 PM IST
google-preferred

Shamli News: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शामली में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपियों को मार गिराया है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले चार शूटरों में से दो का एनकाउंटर हो चुका है, जबकि बाकी आरोपियों और मददगारों की तलाश अभी जारी है।

शामली में पुलिस और STF की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार तड़के पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मृत आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में की है। दोनों पर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था।

चार शूटरों ने दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित बालियान की हत्या की साजिश पहले से तैयार की गई थी। हमलावर दो बाइक पर आए थे और कुल चार शूटरों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने हत्या से पहले अंकित की रेकी की थी और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी थी। पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर में दो आरोपियों के मारे जाने के बाद अब बाकी दो शूटरों और रेकी करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। यूपी पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

DGP राजीव कृष्ण ने दी जानकारी

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शामली में अंकित बालियान की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे। घटना के बाद परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी थी।

Location :  Shamli

Published :  31 August 2026, 1:19 PM IST

Advertisement