Video: Encounter के बाद अंकित बालियान के पिता बोले- सरकार पर भरोसा था, लेकिन इंसाफ अभी अधूरा
अंकित के पिता सतबीर सिंह फौजी ने कहा कि उन्हें सरकार और पुलिस पर विश्वास है। दो शूटरों के मारे जाने से उन्हें उम्मीद जगी है, लेकिन अभी न्याय की लड़ाई पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।