
मौके पर निरीक्षण करती पुलिस
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने एचपीसीएल प्लांट परिसर में नई पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
Badaun News: जर्जर बिजली लाइन बनी जानलेवा, करंट से बेजुबान की मौत
नई चौकी में सुरक्षा के लिए 02 उपनिरीक्षक और 08 आरक्षियों की तैनाती की जाएगी, जिससे प्लांट और आसपास के क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत की जा सके। प्रशासन का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
गौरतलब है कि शनिवार को एचपीसीएल प्लांट के अंदर एक व्यक्ति ने दो अधिकारियों को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
Badaun Crime: बदायूं में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, पति पर आरोप; जानिये पूरा मामला
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के नोएडा निवासी प्लांट के मुख्य प्रबंधक परियोजना सुधीर गुप्ता (55) और बरेली के रहने वाले उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (40) पर ऑटोमैटिक गन से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियां दोनों को मारी गईं हैं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर कार लेकर वहां से भाग गया।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
Location : Badaun
Published : 15 March 2026, 3:13 PM IST
Topics : Badaun Doube Murder HPCL Police Action police station