नौतनवा तहसील में अपर आयुक्त ने अफसरों से किया जवाब तलब, दिए ये निर्देश

महराजगंज के नौतनवा तहसील में अपर आयुक्त (प्रशासन) ने वार्षिक निरीक्षण कर न्यायालयों व विभिन्न पटलों की जांच की। इस दौरान बार अधिवक्ताओं ने तहसील की अव्यवस्थाओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 February 2026, 8:53 PM IST

Maharajganj: जनपद महराजगंज की नौतनवा तहसील में आज उस समय प्रशासनिक हलचल तेज हो गई जब अपर आयुक्त (प्रशासन) जयप्रकाश वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, अभिलेखागार, नजारत अनुभाग और संग्रह अनुभाग सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फाइलों की बारीकी से जांच की गई और लंबित प्रकरणों की स्थिति पर अधिकारियों से जवाब तलब किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीीदार शौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त ने एसडीएम व तहसीलदार न्यायालयों में वर्षों से लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को समय पर न्याय मिलना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

महराजगंज में होली-ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी अधीनस्तों को दिये ये निर्देश

धारा 67 के मामलों में तेजी के निर्देश

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में अपर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से धारा 67 से संबंधित प्रकरणों में मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने लंबित मामलों में अनावश्यक देरी पर सख्त रुख अपनाने की बात कही।

बार अधिवक्ताओं ने उठाई समस्याएं

निरीक्षण के बाद नौतनवा तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तहसील परिसर के सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था, जर्जर सड़कों की मरम्मत, फरियादियों के बैठने के लिए बेंच और समुचित प्रकाश व्यवस्था की मांग की गई।

महराजगंज में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दुकानदार को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक पर अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और बैनामा संबंधी मामलों में अनियमितता के आरोप भी लगाए। अपर आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 25 February 2026, 8:53 PM IST