नाबालिग को अगवा करने वाले आरोपी चढ़े यूपी एसटीएफ के हत्थे, इतने करोड़ की थी डिमांड

उत्तर प्रदेश STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.80 करोड़ की फिरौती के लिए नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान भारी मात्रा में गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मामले में गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 April 2026, 5:55 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज आपराधिक मामले का खुलासा हुआ है। जहां स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नाबालिग लड़की के अपहरण और 3.80 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 14 अप्रैल को अंजाम दी गई। जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खुला राज

एसटीएफ लखनऊ यूनिट को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि एक संगठित गिरोह नाबालिगों के अपहरण और फिरौती वसूली जैसे गंभीर अपराधों में शामिल है। इसी आधार पर टीम ने जाल बिछाकर दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुजफ्फरनगर और लखनऊ क्षेत्र से जुड़े नाम सामने आए हैं, जिनकी पहचान नासिर अली और फरहान के रूप में की गई है।

भारी मात्रा में नशे का सामान और कैश बरामद

गिरफ्तारी के दौरान STF को आरोपियों के पास से 15.20 किलोग्राम गांजा, 4150 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि ये आरोपी नशे के कारोबार से भी जुड़े हुए थे और उसी पैसे से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। बरामदगी ने इस केस को और गंभीर बना दिया है।

लखनऊ: प्रतापगढ़ में हत्या का वांछित ऐसे हुआ गिरफ्तार

कैसे रची गई थी अपहरण की साजिश

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसे एक सुनियोजित साजिश के तहत छिपाया था और परिवार से 3.80 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। परिवार पर दबाव बनाने के लिए लगातार धमकी भरे संदेश भी भेजे जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क पहले से सक्रिय था और कई राज्यों तक फैला हो सकता है।

जांच जारी, गैंग के अन्य सदस्य रडार पर

फिलहाल STF और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Location :  Lucknow

Published :  15 April 2026, 5:55 PM IST