हिंदी
घायल लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज (Image: Dynamite News)
Agra News: आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के कप्तानपुर गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घर में गमी का माहौल था और लोग बरामदे में मौजूद थे, तभी अचानक बरामदे की छत भरभराकर नीचे गिर गई। छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का काम शुरू किया।
हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। वहीं, 10 घायलों का इलाज सीएचसी पर ही चल रहा है। डॉक्टर लगातार सभी घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
आगरा से बड़ी खबर
पिनाहट थाना क्षेत्र के कप्तानपुर गांव में बड़ा हादसा
बरामदे की छत गिरने से 14 लोग हुए घायल@agrapolice #Agra pic.twitter.com/ff4mtEWmh4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 27, 2026
जानकारी के मुताबिक, कप्तानपुर गांव में घर के बरामदे में कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक छत गिर गई और लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई और राहत कार्य में सहयोग किया। फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर छत कमजोर होने या जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।
Location : Agra
Published : 27 September 2026, 9:11 PM IST