सोशल मीडिया की सनक: बदायूं में युवक ने ट्रैक्टर से किया खतरनाक स्टंट, Video Viral

बदायूं के गांव उनौला में एक युवक ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल दी। स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। जिससे युवक को चोटें आईं लेकिन गनीमत रही कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 27 December 2025, 5:21 AM IST

Budaun: बदायूं जिले में एक युवक ने ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई।

बाल-बाल बचा युवक

यह घटना बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला की है। जहां एक युवक ने ट्रैक्टर के साथ स्टंटबाजी करना शुरू कर दिया। वीडियो में युवक ट्रैक्टर के कैबिन से बाहर लटकते हुए उसे तेज रफ्तार में चलाता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने ट्रैक्टर के पहियों पर एक ही हाथ से नियंत्रण रखा हुआ है और साथ ही वह जबरदस्त तरीके से ट्रैक्टर को घुमा रहा है। इस खतरनाक स्टंट के दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे युवक को चोटें आईं। गनीमत रही कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आधी रात को गोलियों की आवाज से गूंजा बदायूं: तीन शातिर बदमाश दबोचे, महिला के साथ गन पॉइंट पर किया था यह काम

रील-बाजी की सनक

आजकल सोशल मीडिया पर रील वीडियो बनाने का एक ट्रेंड बन चुका है। युवाओं में यह सनक इस हद तक बढ़ गई है कि वे अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट्स करने में जुटे हैं। यह स्टंट न केवल खुद के लिए खतरनाक होते हैं बल्कि इसके कारण अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद कई अन्य युवक भी इस प्रकार की स्टंटबाजी करने के लिए प्रेरित हो जाते हैं। जिससे एक खतरनाक चक्र बनता जा रहा है।

बदायूं में सर्राफा कारोबारी की दुकान में लूटपाट करके भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, जानें फिर क्या हुआ?

पुलिस ने शुरू की जांच

इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। स्थानीय पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,  जो लोग इस तरह के खतरनाक स्टंट को प्रोत्साहित करते हैं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 27 December 2025, 5:21 AM IST