महिला ने इस थानेदार पर लगाया थर्ड डिग्री टार्चर का बड़ा आरोप, CO करेंगे जांच

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहना है कि गांव के एक मनबढ़ व्यक्ति के बहकावे में आकर थानाध्यक्ष ने उसके और उसके बेटे के साथ बदसलूकी की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 March 2026, 12:08 AM IST

Maharajganj: जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने थानाध्यक्ष पर प्रताड़ित और थाने के अंदर थर्ड डिग्री टार्चर करने का बड़ा आरोप लगाया है।

ग्राम भिटौली निवासी सीमा वर्मा पत्नी रमेश वर्मा ने उच्च अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 3 मार्च 2026 को गांव के ही अंगद पुत्र पड़ोही ने जानबूझकर अपना सिर बिजली के पोल से भिड़ा दिया था। इस मामले में उसके पुत्र विशाल वर्मा को बेवजह फंसा दिया गया और थाने पर बैठा लिया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता भी हो गया था।

DPRO की शिकायत पर इस ब्लॉक के ADO पर लटकी सस्पेंशन की तलवार, डीएम ने अफसरों की लगाई क्लास

पीड़ित महिला ने लगाए ये आरोप

आरोप है कि इसके बावजूद 6 मार्च को गांव के ही विनोद यादव पुत्र गोमल यादव के बहकावे में आकर थानाध्यक्ष ने महिला और उसके बच्चों को थाने पर बुला लिया। महिला का आरोप है कि थाने पर उसके बेटे को बंद कर दिया गया और उसके साथ तथा उसके पुत्र के साथ थानाध्यक्ष व महिला कांस्टेबल द्वारा अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और थर्ड डिग्री टार्चर भी की गई।

सीमा वर्मा का कहना है कि बाद में उसके और उसके पुत्र विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया, जहां से दोनों जमानत पर रिहा हुए।

महराजगंज में हड़कम्प, नौतनवा में SSB महिला कर्मी का परिवार बर्बाद, पति ने दो बच्चों की हत्या कर लगाई फांसी

महिला ने एपी से लगाई न्याय की गुहार

महिला ने आरोप लगाया कि गांव का विनोद यादव असामाजिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे और उसके परिवार को लगातार धमका रहा है और अवैध धनराशि की मांग कर रहा है। इसकी शिकायत पीड़िता ने जनपद के पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की है। जिसकी जांच निचलौल सीओ को सौंपी गई है।

महराजगंज: “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” ग्राम चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 10 March 2026, 12:08 AM IST