क्लास 7 की बच्ची को बाथरूम में किया बंद ! ग्रेटर नोएडा के इस नामी स्कूल का मामला

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा को कथित तौर पर करीब एक घंटे तक बाथरूम में बंद रखने का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर बच्ची से माफीनामा लिखवाने का भी आरोप है। पिता ने डीएम और शिक्षा विभाग से जांच की मांग की है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 February 2026, 3:26 PM IST

Noida: सेक्टर बीटा-1 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कक्षा सात में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को स्कूल के बाथरूम में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रखा गया। यह घटना बृहस्पतिवार को लंच ब्रेक के दौरान हुई, जब छात्रा बाथरूम गई थी और किसी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। बच्ची अंदर फंसी रही और मदद के लिए इंतजार करती रही।

सफाई कर्मी ने खोला दरवाजा

परिजनों के मुताबिक लंच खत्म होने के काफी देर बाद जब सफाई कर्मचारी बाथरूम साफ करने पहुंचा, तब इस बात का खुलासा हुआ। दरवाजा खुलने के बाद छात्रा बाहर आई, लेकिन वह बेहद घबराई हुई थी। पिता का कहना है कि इस घटना ने उनकी बेटी को मानसिक रूप से झकझोर दिया है। वह शुक्रवार को स्कूल भी नहीं गई और अब काफी डरी-सहमी है।

पश्चिम यूपी में बारिश का अलर्ट, नोएडा में बूंदाबांदी के आसार; जानें लखनऊ-प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम?

शिकायत पर उल्टा डांट

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब छात्रा ने अपनी शिक्षिका से पूरी बात बताई। आरोप है कि उसे ही डांट दिया गया और क्लास से गायब रहने का हवाला देकर माफीनामा लिखवाया गया। पिता का कहना है कि यह रवैया बेहद आपत्तिजनक है और इससे बच्ची का मनोबल टूट गया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

कानपुर से नोएडा तक दूल्हे के पीछे-पीछे दौड़ी दुल्हन, लेकिन अभी तक नहीं मनाई सुहागरात, अब पुलिस करेगी इंसाफ; जानें पूरा मामला

प्रशासन से जांच की मांग

पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी मेधा रूपम और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार से की है। उन्होंने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य का कहना है कि आरोप गलत हैं और अभिभावकों को बातचीत के लिए बुलाया गया है।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 20 February 2026, 3:26 PM IST