
ड्रम गोदाम में लगी भीषण आग
Raebareli: हरदासपुर स्थित एक ड्रम गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना एआरटीओ कार्यालय के बगल में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम मालिक ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 30 से 40 मिनट की देरी से मौके पर पहुंचीं। तब तक गोदाम का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भीषण थी कि करीब दो घंटे तक धुएं के गुबार उठते रहे, और दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गोदाम मालिक के अनुसार, इस आग में उन्हें 17 से 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मालिक ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई थी, जिसके बाद यह गोदाम तक फैल गई। इस गोदाम में ड्रम, हार्डवेयर और मोबाइल रिपेयरिंग का काम होता था। आग बुझाने के दौरान घंटों तक आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की शुरुआत दुकान में रखे केमिकल से भरे ड्रम से हुई, जो अचानक भड़क उठी।
देवरिया में भव्य आयोजन, सरकारी योजना के तहत सजे 161 घर; पढ़ें पूरी खबर
स्थानीय लोग और राहगीरों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने चीख-पुकार कर मदद मांगी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या केमिकल की गलत हैंडलिंग को आग का कारण बताया जा रहा है।
Rudrapur: आयकर विभाग ने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में मारे छापे, जानिये कौन-कौन आए लपेटे में…
इस घटना से इलाके में व्यापारियों और निवासियों में एक डर का माहौल बन गया था फिलहाल नुकसान का आंकलन लाखों में होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है ताकि आग की सही वजह और लापरवाही का पता लगाया जा सके।
Location : RaeBareli
Published : 26 February 2026, 6:46 PM IST
Topics : Raebareli Fire raebareli news UP News