14 हजार KM की साइकिल यात्रा, 52 जिलों तक पहुंचा, जानिए क्या है मिशन

आगरा के आशु पिछले एक साल से साइकिल के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं और हजारों किलोमीटर की यात्रा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान आशु खासतौर पर युवाओं से अपील कर रहे हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 March 2026, 3:11 PM IST
google-preferred

Mainpuri: आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी दूरी तय करने के लिए भी गाड़ियों का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दम पर बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी आगरा के रहने वाले आशु की है। जिन्होंने पर्यावरण को बचाने का बीड़ा उठाया और साइकिल के जरिए लोगों तक एक खास संदेश पहुंचाने निकल पड़े। उनकी यह यात्रा एक मिशन बन चुकी है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है।

जून 2025 से जारी है सफर

आशु ने अपनी इस साइकिल यात्रा की शुरुआत जून 2025 में की थी। तब से लेकर अब तक वह करीब 14,000 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 52 जनपदों का भ्रमण किया है और लगातार अलग-अलग शहरों और गांवों में जाकर लोगों से संवाद किया है। उनका कहना है कि इस यात्रा का मकसद सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

गाजियाबाद बैंक हत्याकांड में खुलासा: महिलाओं के सामने मैनेजर करता था ये काम, इसलिए गार्ड ने गोली मारकर सुलाया मौत की नींद

मैनपुरी में भी दिया संदेश

इसी कड़ी में आशु मैनपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर अधिकारियों को अपनी यात्रा और मकसद के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आज के समय में लोग बहुत ज्यादा सुविधा के आदी हो चुके हैं और छोटी दूरी के लिए भी मोटर वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है।

साइकिल को बनाएं जीवन का हिस्सा

आशु का मानना है कि साइकिल एक ऐसा साधन है जो न सिर्फ सस्ता है। पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल भी है। अगर लोग अपनी दिनचर्या में साइकिल को शामिल करें, तो प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वह जहां भी जाते हैं। लोगों को यही समझाने की कोशिश करते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव ही बड़े परिणाम ला सकते हैं।

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में रखें इन बातों का ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां

युवाओं से खास अपील

अपनी यात्रा के दौरान आशु खासतौर पर युवाओं से अपील कर रहे हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। उनका कहना है कि अगर हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने और उसे बचाने का संकल्प ले ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण को काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 18 March 2026, 3:11 PM IST

Advertisement