
Lucknow: यूपी में गुरुवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। शासन ने ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। यूपी सरकार ने नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी स्तर के अफसरों को इधर से उधर किया है।
इस नई तबादला सूची में दो पीसीएस अधिकारी ऐसे भी शामिल हैं जो लंबे समय से अपनी तैनाती के लिए प्रतीक्षारत चल रहे थे।
नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज विनोद कुमार सिंह को मिर्जापुर का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। मुरादाबाद के एसडीएम विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया बनाया गया है। बलिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (अंडर ट्रांसफर) सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास और पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ भेजा गया है।
UP Election 2027: यूपी चुनाव के लिए BJP का खास स्ट्रैटेजिक गेम प्लान, लखनऊ से दिल्ली तक महामंथन
भदोही की उप जिलाधिकारी बरखा सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। इसके अलावा वेटिंग में चल रहे अविनाश कुमार गौतम को एसडीएम आजमगढ़ और अभिषेक वर्मा को एसडीएम फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को अमेठी का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को कानपुर भेजा गया है।
लखनऊ में बिजली संकट से हाहाकार, दो दिन अंधेरे में रहे लोग, विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरे
नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी करने के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती पद का कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Location : Lucknow
Published : 28 May 2026, 11:39 PM IST
Topics : administration pcs transfer in up up pcs officer transfer list uttar pradesh bureaucracy reshuffle