खाकी में नया जोश! गौतम बुद्ध नगर से 566 सिपाही बने UP पुलिस की ताकत

गौतम बुद्ध नगर पुलिस लाइन्स में रविवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में उत्तर प्रदेश पुलिस को 566 नए सिपाही मिले। 9 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन जवानों ने अनुशासन और जोश के साथ परेड में हिस्सा लिया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 April 2026, 7:37 PM IST

Noida : उत्तर प्रदेश पुलिस को रविवार को 566 नए सिपाही मिले। गौतम बुद्ध नगर पुलिस लाइन्स में हुई पासिंग आउट परेड में इन जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली। 9 महीने की कड़ी मेहनत के बाद अब ये सभी सिपाही पूरी तरह तैयार हैं। अब ये लोग कानून-व्यवस्था संभालने और जनता की सेवा के लिए फील्ड में उतरेंगे।

गौतम बुद्ध नगर में हुई भव्य पासिंग आउट परेड

रविवार को गौतम बुद्ध नगर पुलिस लाइन्स में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस परेड में 566 नए सिपाहियों ने हिस्सा लिया। पूरे मैदान में अनुशासन और जोश का माहौल देखने को मिला। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सभी जवानों ने अपनी परेड का शानदार प्रदर्शन किया।

पुलिस कमिश्नर ने ली परेड की सलामी

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी जवानों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करने की शपथ दिलाई।

यूपी एटीएस की कार्रवाई में ISI से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी नोएडा से दबोचे गए, हथियार और मोबाइल बरामद

जिम्मेदारी और सेवा पर दिया जोर

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस की नौकरी सिर्फ एक काम नहीं है, बल्कि जनता की सेवा और देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी नए सिपाही जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें। उन्होंने यह भी कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस तकनीक और आधुनिक तरीकों से काम कर रही है। नए सिपाहियों को भी इसी तरीके से काम करना होगा, ताकि पुलिस और जनता के बीच भरोसा और मजबूत हो सके।

अच्छे प्रदर्शन करने वाले सिपाही को सम्मान

इस कार्यक्रम में रिक्रूट सिपाही आकाश को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा ट्रेनिंग कराने वाले स्टाफ ने भी इन सिपाहियों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने सुना। इसके बाद सभी 566 सिपाही अपने-अपने नए तैनाती स्थलों के लिए रवाना हो गए।

Location :  Noida

Published :  26 April 2026, 7:37 PM IST