मिर्जापुर में धर्मांतरण : लड़कियों की वीडियो बनाकर… पांच जिमों से जुड़ा मामला

मिर्जापुर के जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस ने 6000 पेज का चार्जशीट दाखिल किया है। पांच जिमों में चल रहे कथित ब्लैकमेल और धर्मांतरण नेटवर्क के आरोप में 10 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। मामला अब अदालत में विचाराधीन है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 May 2026, 5:18 AM IST

Mirzapur : जिम की आड़ में कथित धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का मामला और गंभीर होता जा रहा है। पुलिस ने पूरे नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6000 पेज का चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया है। मामला शहर के अलग-अलग पांच जिमों से जुड़ा बताया जा रहा है। जहां युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल और कथित धर्मांतरण कराने के आरोप सामने आए हैं।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

यह पूरा मामला 19 जनवरी को तब सामने आया जब देहात कोतवाली में दो युवतियों ने FIR दर्ज कराई थी। आरोप था कि शहर के कुछ जिम ट्रेनर और संचालक पहले लड़कियों से दोस्ती करते थे, फिर भरोसा जीतकर उनका वीडियो बनाते और बाद में उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगते थे। धीरे-धीरे मामला केवल ब्लैकमेलिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें धर्मांतरण और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप भी जुड़ गए।

मिर्जापुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी

पांच जिम और बड़ा नेटवर्क

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शहर में अलग-अलग नामों से चल रहे करीब पांच जिमों में यह पूरा खेल चल रहा था। आरोप है कि यहां आने वाली लड़कियों और महिलाओं को टारगेट किया जाता था। उन्हें पहले दोस्ती के जाल में फंसाया जाता, फिर निजी वीडियो बनाकर उन्हें मानसिक रूप से दबाव में रखा जाता था। इस पूरे नेटवर्क को लेकर पुलिस ने इसे संगठित गिरोह की तरह देखा है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देहात कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अदालत में करीब 6000 पेज का विस्तृत चार्जशीट दाखिल किया गया है। पुलिस का दावा है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की गई है और डिजिटल सबूत भी मजबूत तरीके से कोर्ट में पेश किए गए हैं।

कोर्ट और कानूनी कार्रवाई

इस केस में जिला जज पहले ही कई आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि एक संगठित गतिविधि का हिस्सा है। जिसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। आगे और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामले में ठोस साक्ष्य एकत्र कर 6000 पेज का चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया गया है। जांच पूरी गंभीरता से की गई है और आगे भी सभी पहलुओं पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Mirzapur

Published :  10 May 2026, 4:18 AM IST