बस्ती में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, मां ने देखा खौफनाक मंजर

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 May 2026, 1:51 AM IST

Basti : जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार तड़के करीब 2:40 बजे की है। पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी घर के बाहर निकली थी, तभी गांव के ही दो युवकों ने उसे निशाना बना लिया।

मुंह दबाकर छप्पर में ले जाने का आरोप

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी विशाल उर्फ सौरभ और दीपक शर्मा ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे घर के सामने बने छप्पर में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

जब बच्ची काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो मां को चिंता हुई। वह बेटी की तलाश में बाहर निकलीं। इसी दौरान जब वह घर के सामने बने छप्पर के पास पहुंचीं तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

Sonbhadra: प्रशासन की नोटिस से भयभीत मलिन बस्ती के लोग, DM से न्याय की मांग

विरोध करने पर आरोपियों ने दिया धक्का

मां का आरोप है कि उन्होंने दोनों युवकों को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

वाल्टरगंज पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर विशाल उर्फ सौरभ निवासी गंधार और दीपक शर्मा निवासी लाल कुआं हुसैनगंज, लखनऊ हाल मुकाम गंधार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Basti

Published :  9 May 2026, 1:43 AM IST