
ADG अमिताभ यश
Bijnor: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। इस पूरे केस ने एक बार फिर सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे। इन पोस्ट के जरिए युवाओं को भड़काने और हिंसा की ओर उकसाने का आरोप लगा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही इसकी जांच शुरू कर दी गई और आरोपियों की पहचान की गई।
बिजनौर में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को उकसाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य विदेश में मौजूद आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा है कि सोशल मीडिया पर हिंसा फैलाने या कानून… pic.twitter.com/Nes6dSTy4F
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 10, 2026
पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।
Nainital: भवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुमशुदा लड़की बिजनौर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे मामले में तीन अन्य आरोपी विदेश में रह रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। जिससे देश में आते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। अफसरों ने बताया कि इन आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Bijnor
Published : 10 April 2026, 8:31 PM IST
Topics : Amitabh Yash Bijnor crime news law and order