योगी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: OBC आयोग गठन को मंजूरी, पंचायत चुनाव आरक्षण पर बड़ा फैसला

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट बैठक में 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को हरी झंडी दी। इसके अलावा लोकतंत्र सेनानियों के कैशलेस इलाज और मेट्रो विस्तार से जुड़े प्रस्ताव भी पास हुए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 May 2026, 2:14 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों को विभाग आवंटन के बाद सोमवार को हुई योगी कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में सभी प्रस्तावों पर सहमति बनी।

सरकार के इन फैसलों को आगामी चुनावों और विकास योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। कैबिनेट के निर्णयों से साफ संकेत मिला है कि सरकार सामाजिक समीकरण और विकास परियोजनाओं दोनों पर फोकस कर रही है।

पंचायत चुनाव के लिए OBC आयोग का गठन

कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा फैसला पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को लेकर रहा। योगी सरकार ने नए ओबीसी आयोग को मंजूरी देकर आरक्षण प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है।

यह आयोग प्रदेश के सभी 75 जिलों में जाकर जातिवार और आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा करेगा। इसके बाद आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा, जिसके आधार पर पंचायत चुनावों में आरक्षण की व्यवस्था तय की जाएगी।

मेट्रो विस्तार और कैशलेस इलाज को भी मंजूरी

योगी कैबिनेट ने लखनऊ और आगरा मेट्रो विस्तार के लिए भूमि आवंटन से जुड़े एमओयू को भी मंजूरी दी है। इसके साथ ही लोकतंत्र सेनानियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा से जुड़े प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

सरकार का मानना है कि इन फैसलों से एक ओर जहां विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी, वहीं सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी बड़ा संदेश जाएगा।

Location :  Lucknow

Published :  18 May 2026, 2:14 PM IST

Related News

Advertisement