महिला सहकर्मी पर चाकू से किया हमला, पुलिस और आरोपी के बीच जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर असद ने अपनी महिला सहकर्मी पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 November 2026, 1:55 PM IST

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में डायग्नोस्टिक सेंटर में महिला सहकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी असद की खुर्जा नगर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में असद के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला सहकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी असद (img-dynamite news)

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर असद ने अपनी महिला सहकर्मी पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया था और घटना में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के लिए आरोपी को अपने साथ ले गई। इसी दौरान असद ने पुलिस पर छिपाए हुए तमंचे से फायरिंग की और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया। मामला थाना खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के मुड़ाखेड़ा बंबे के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें- सुहागरात के बीच ऐसा क्या-क्या हुआ? जो दुल्हन की सांस रुक गई, पढ़ें रात 10 बजे के बाद बेडरूम की कहानी

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि- पुलिस के अनुसार, खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाली युवती पर उसके सहकर्मी असद ने चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए पहले घेराबंदी की।पुलिस आरोपी को चाकू की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान मुड़ाखेड़ा बंबे के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई भी की। इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी असद के दोनों पैरों में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, सामने आई नई टाइमलाइन

पुलिस और आरोपी में हुई जवाबी फायरिंग

हालांकि, घटना के बाद घायल अवस्था में आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और युवती पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुड़ाखेड़ा बंबे के पास हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी असद के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Bulandshahr

Published :  15 November 2026, 1:55 PM IST