
डीएम-एसपी ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण (Img : Dynamite News)
देवरिया : दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों में रोशनी और खुशियों की तैयारियां चल रही हैं। वहीं पटाखों की दुकानों को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार की खुशियों में किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने खुद मैदान में उतरकर पटाखा दुकानों की तैयारियों का जायजा लिया।
दीपावली के दौरान पटाखों की दुकानों के संचालन से पहले प्रशासन ने निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने सदर तहसील, सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज, आईटीआई कॉलेज परिसर और सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में प्रस्तावित पटाखा दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
देवरिया में 6 महीने बंधक बनाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को बारीकी से देखा। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दुकानों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहे और आम लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
डीएम-एसपी ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पटाखा दुकानों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Location : Deoria
Published : 7 November 2026, 1:56 PM IST