महराजगंज में गरजी प्रियंका गांधी.. बोली- देश के संस्थानों पर कब्जा कर रही भाजपा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को दोपहर पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में जीएसवीएस इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा अब तो चुनाव आयोग पर भी कब्जा कर लिया गया है।