बॉलिवुड के हैंडसम हीरो और सांसद विनोद खन्ना पंचतत्व में विलीन हो गए। विनोद खन्ना का वर्ली शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
दिग्गज अभिनेता और नेता विनोद खन्ना का गुरुवार सुबह निधन हो गया। 70 वर्षीय विनोद खन्ना पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली।