हिंदी
मुंबर्इ: अपने जमाने के दिग्गज फिल्म अभिनेता और सांसद रहे विनोद खन्ना पंचतत्व में विलीन हो गये। उनके सबसे छोटे बेटे साक्षी ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर बॉलीवुड के कर्इ दिग्गज भी उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पहुंचे।

इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया था। उसके बाद विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को घर से अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट ले जाया गया।

गौरतलब है कि 70 साल के विनोद खन्ना का आज निधन हो गया था। विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में बॉलिवुड और राजनीति की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

इस मौके पर बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, रणदीप हुडा सुभाष घई, दिया मिर्ज़ा, प्रफुल्ल पटेल, फिल्मों के विलन रंजीत, गायक उदित नारायण आदि शामिल हुए।
Published : 27 April 2017, 7:04 PM IST
Topics : अंतिम विदाई बॉलिवुड विनोद खन्ना शमशान घाट सांसद
No related posts found.