नहीं रहे दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

डीएन संवाददाता

दिग्गज अभिनेता और नेता विनोद खन्ना का गुरुवार सुबह निधन हो गया। 70 वर्षीय विनोद खन्ना पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली।

दिग्गज अभिनेता और नेता विनोद खन्ना
दिग्गज अभिनेता और नेता विनोद खन्ना


मुंबई: मशहूर बॉलिवुड ऐक्टर विनोद खन्ना का निधन हो गया है। 70 वर्षीय खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। विनोद खन्ना ऐक्टिंग के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थे। गुरुदासपुर से सांसद रहे विनोद खन्ना ने मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना को गंभीर डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद मुंबई के गिरगांव स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन और रिसर्च सेंटर (हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया था।

विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था और बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई में बस गया था।

1998 में पहली बार विनोद खन्ना सांसद चुने गए थे। 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में उन्हें (विनोद खन्ना को) विदेश राज्य मंत्री बनाया गया था।

विनोद खन्ना के दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हैं जो बॉलिवुड में सक्रिय हैं।

बता दें कि विनोद खन्ना ने साल 1968 में 'मन का मीत' से फिल्म में डेब्यू किया था। विनोद खन्ना अपने वक्त के सबसे हैंसम अभिनेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। उनका जन्म 1946 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नकारात्मक किरदारों से की। बाद में वह मुख्यधारा के हीरो बन गए। उन्होंने सुनील दत्त की 1968 में आई फिल्म 'मन का मीत' में विलेन का किरदार निभाया। शुरुआत के दिनों में वह सह अभिनेता या विलेन के रोल में ही नजर आए। ये फिल्में थीं, पूरब और पश्चिम, सच्चा झूठा, आन मिलो सजन, मस्ताना, मेरा गांव मेरा देश, ऐलान आदि।  विनोद को आखिरी बार शाहरुख खान, वरुण धवन स्टारर फिल्म दिलवाले में देखा गया था।
 










संबंधित समाचार