मणिपुर में झड़प में पुलिस कमांडो समेत चार लोगों की मौत
मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के कांगवई इलाके में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को दो समुदायों के बीच झड़प में मणिपुर पुलिस के एक कमांडो और एक किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।