मणिपुर: बिष्णुपुर में दो समूहों के बीच गोलीबारी, घर जलाया गया

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बृहस्पतिवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Updated : 27 July 2023, 7:48 PM IST
google-preferred

इंफाल: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बृहस्पतिवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर यहां फौबाकचाओ इखाई में हुई गोलीबारी के दौरान एक घर को भी जला दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी में शामिल भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान तेरा खोंगसांगबी के समीप स्थित घर में आग लगा दी गई।

उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं है कि घटना में कोई हताहत तो नहीं है।

मणिपुर में करीब तीन महीने पहले कुकी और मेइती समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़की थी और तब से इसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

 

Published : 
  • 27 July 2023, 7:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement