फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार युवती का नाम प्रशिक्षक के लिए चयनितों की सूची से हटाया गया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक भर्ती 2022 में चयनित एक युवती का नाम, चयनित अभ्यर्थियों की सूची से हटा लिया है क्योंकि उसे कुछ दिन पहले फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।