डीआरआई

सोने की तस्करी, चार आरोपियों से लगभग पांच करोड़ रुपए का सोना बरामद
सोने की तस्करी, चार आरोपियों से लगभग पांच करोड़ रुपए का सोना बरामद

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे लगभग पांच करोड़ रुपए मूल्य का आठ किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया है। डीआरआई के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि निदेशालय के रायपुर इकाई को जानकारी मिली थी कि शहर से होकर गुजरने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रेलगाड़ी में बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी की जा रही है जिसके बाद निदेशालय के दल ने रेलवे स्टेशन से दो व्यक्तियों को पकड़ा और उनके पास से 3611.070 ग्राम सोना बरामद किया गया।इस सोने की कीमत दो करोड़, 21 लाख, 71 हजार 970 रूपए है।

Advertisement
Advertisement