भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने चुनावी अभियान को रफ्तार देने जा रही है। भाजपा ने इसे विजय संकल्प सभा का नाम दिया है। इसमें दिग्गज मंत्रियों समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता देश भर में एक साथ रैली और जनसभा करेंगे।
कर्नाटक में अब चुनावी अभियान तेज़ हो गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में प्रचार प्रसार करेंगे।