गोरखपुर: फेसबुक पर हुए विवाद को लेकर चली गोली, एक युवक गिरफ्तार
जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अहमद नगर चकसा हुसैन नूरी मस्जिद के पास युवक पर पांच बदमाशों ने गोली चलाई। गोली चलाने के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को भीड़ ने पकड़कर जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है जिस पर गोली चलाई गई उससे कुछ लोगों का फेसबुक विवाद है।