Lack of Wood in Kashmir: कश्मीर में लकड़ी की कमी, क्रिकेट बैट उद्योग बंद होने के कगार पर
कश्मीर में क्रिकेट के बल्ले बनाने के 102 साल पुराने उद्योग ने प्रसिद्ध ‘इंग्लिश विलो’ (बल्ले बनाने में इस्तेमाल होने वाली विशेष प्रकार की लकड़ी) से प्रतिस्पर्धा करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में अपने स्तर को बेहतर किया है। निर्माताओं को हालांकि डर है कि लकड़ी (विलो) की कमी से 300 करोड़ रुपये के कारोबार को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है जो एक लाख से अधिक लोगों को आजीविका प्रदान करता है।