नवी मुंबई: ई-सिगरेट, ड्रोन, खिलौने की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के न्हावा शेवा में जवाहरलाल नेहरू कस्टम हाउस की विशेष खुफिया और अन्वेषण शाखा (आयात) ने ई-सिगरेट, ड्रोन, खिलौने और लैटेक्स गुब्बारों की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।