Nepal Curfew: कड़ी पाबंदियां; बीरगंज में धारा 6(A) के तहत अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू, जानें क्या है पूरी खबर
नेपाल के पर्सा जिले के बीरगंज महानगर के चार प्रमुख इलाकों में दो समूहों के बीच झड़प के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन अधिनियम के तहत लोगों की आवाजाही, सभा और प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, जबकि सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।