कुत्ते ने फिर ली जान: गाजियाबाद में महिला दरोगा की मौत, जानें कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा
गाजियाबाद में देर रात ड्यूटी से लौट रही महिला दरोगा रिचा शर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सड़क पर आए कुत्ते से स्कूटी को बचाने की कोशिश में हुआ, जब उन्हें सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़कों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और इससे होने वाले जानलेवा हादसे सवालों के घेरे में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मुद्दे पर सख्ती दिखाई है।