स्मृति मंधाना ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, बनीं भारत की सबसे तेज ODI सेंचुरी बनाने वाली खिलाड़ी
भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 50 गेंदों में शानदार शतक लगाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह शतक भारत के लिए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में सबसे तेज ODI सेंचुरी बन गया है। उनकी पारी ने टीम इंडिया को मजबूती दी और महिला क्रिकेट को नया मुकाम दिलाया।