बुलंदशहर में नाबालिग के साथ दरिंदगी: तीन दबंगों पर केस दर्ज, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
चोला थाना क्षेत्र में एक किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। तीन दबंगों द्वारा नाबालिग की पिटाई का वीडियो स्वयं बनाकर वायरल करने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।