उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘स्पेशल-178’ टीम तैयार, BJP अध्यक्ष का यह फॉर्मूला क्या विपक्ष के छुड़ाएगा छक्के?
उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करते हुए 178 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई कार्यसमिति की घोषणा की है, जिसमें 121 कार्यसमिति सदस्य, 32 विशेष आमंत्रित और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।