US Iran War: ईरान युद्ध पर ट्रंप का ताबड़तोड़ वार, बोले- कायर हैं हमारे सहयोगी
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने सहयोगी देशों को कायर और अमेरिका के बिना कागजी शेर बताया। होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा, बढ़ती तेल कीमतों और युद्ध में साझेदारी से इनकार के बीच यह बयान वैश्विक राजनीति और पश्चिमी गठबंधन में बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है।