महराजगंज में बवाल, विधायक अमनमणि त्रिपाठी और भोजपुरी गायक निरहुआ के खिलाफ मुकदमा, कई गिरफ्तार
महराजगंज जिले के नौतनवां में सत्ताधारी दल के प्रत्याशी और एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गयी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्रीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी व भोजपुरी कलाकार निरहुआ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत दर्ज कराया है। कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।