लाखों की सड़क बनी मुसीबत! जलभराव में डूबा रास्ता, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे
फतेहपुर के हनुमानपुर गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से आरसीसी सड़क पर कई दिनों से गंदा पानी जमा है। बच्चों को इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा जताते हुए जल्द नाली निर्माण और जल निकासी की मांग की है।