उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने बरपाया कहर, 13 जिलों के 173 गांव प्रभावित, 10 लोगों की मौत
नदियों के उफान पर आने से प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, महोबा, बिजनौर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तेज बहाव और अलग-अलग हादसों में कई लोगों के बहने की खबर सामने आई है, जबकि अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।