गोरखपुर में धान रोपाई से पहले प्रशासन अलर्ट, डीजल-पेट्रोल सप्लाई पर खास नजर
गोरखपुर में धान रोपाई के मौसम की शुरुआत के साथ जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने IOC और BPCL अधिकारियों के साथ बैठक कर डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को समय पर ईंधन उपलब्ध कराने और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है।